छत्तीसगढ़ - सर्व आदिवासी समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजु टेकाम गिरफ्तार , भारी मात्रा में विस्फोटक जप्त

मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 03-04-2024 1:11:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सर्व आदिवासी समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजु टेकाम गिरफ्तार , भारी मात्रा में विस्फोटक जप्त
मोहला 02 अप्रैल 2024 - पुलिस ने एक बार फिर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजु टेकाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस बार उनके कब्जे से भारी मात्रा में बारूद डेटोनेटर , बैटरी , वायर , नक्सल साहित्य समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक पूर्व में मिल रही सूचनाओं के तस्दीक के लिए पुलिस ने कलवर गांव स्थित सुरजू टेकाम के घर में रेड मारा. इस दौरान सुरजू के घर से ये तमाम समान जब्त हुआ है. बहरहाल मदनवाडा थाने में धारा 38(1) (2) , 39(1) (2) व विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सुरजू टेकाम को NIA कोर्ट बिलासपुर में पेश किया गया है।

दूसरी ओर गिरफ्तारी के बाद अल सुबह सुरजू टेकाम के परिजनों समेत क्षेत्रवासी ग्रामीण बड़ी संख्या में मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्थानीय थाने में पहुंचे और टेकाम की गिरफ्तारी को लेकर विरोध भी जताया। इस दौरान सुरजू टेकाम की बेटी ने देर रात हुई गिरफ्तारी के दौरान की तमाम घटनाक्रम से वाकिफ कराते हुए मीडिया से बातचतीत में कहा कि गिरफ्तारी गलत तरीके से हुई है. आगे वे कानूनी लडाई लड़ेंगे।

बता दें कि आदिवासी नेता सुरजु टेकाम ने करीब दो साल पहले मानपुर में सभा के दौरान क्षेत्रीय कांग्रेसी विधायक इंद्रशाह मंडावी की मौजूदगी में चुनाव में वोट मांगने आने वाले भाजपाइयों को काट डालो जैसा विवादित भाषण दिया था. यह भी बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान मानपुर ब्लॉक के सरखेडा गांव में भाजपा नेता बिरझू तारम की माओवादियों ने हत्त्या कर दी थी. विवादित भाषण के लिए सुरजू टेकाम को विधानसभा चुनाव के दौरान भी जेल भेजा गया था. फिलहाल बिरझू तारम की हत्त्या की जांच NIA कर रही है. लोकसभा चुनाव के ठीक पहले फिर से सुरजू टेकाम की गिरफ्तारी हुई है और उसे NIA कोर्ट में पेश किया गया है. ऐसे मे बिरझू तारम हत्त्याकांड पर भी सुरजू से पूछताछ की जा सकती है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH