भाई की साली से प्यार कर बैठा युवक , लेकिन प्यार के बदले मिली मौत , प्रेमिका गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाई की साली से प्यार कर बैठा युवक , लेकिन प्यार के बदले मिली मौत , प्रेमिका गिरफ्तार
बदायूं 02 अप्रैल 2024 - मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई की ससुराल आए दिल्ली निवासी युवक की प्रेम संबंधों के चलते हत्या कर दी गई। उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया। युवक का शव बेड के नीचे जमीन पर अर्द्धनग्न हालत में मिला। ग्रामीणों के अनुसार उसका अपने चचेरे भाई की साली से प्रेम संबंध था। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने युवक की प्रेमिका को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी डालचंद्र उर्फ डल्लू पुत्र बदन सिंह दिल्ली के थाना हर्ष बिहार क्षेत्र के मोहल्ला प्रताप नगर में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उनके चचेरे भाई अजय की शादी थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव किसरुआ निवासी एक व्यक्ति की बेटी से हुई थी। जिसके चलते डालचंद्र गांव किसरुआ अपने चचेरे भाई की ससुराल आता जाता रहता था। 

पुलिस के अनुसार डालचंद्र का अपने चचेरे भाई की साली से प्रेम प्रसंग हो गया था। तकरीबन एक साल पहले वह युवती को अपने साथ ले गया था। परिवारों में समझौता होने के कुछ दिनों के बाद वह युवती को वापस किसरुआ में छोड़ गया। जिसके बाद वह गांव किसरुआ में आता रहता था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH