छत्तीसगढ़ - स्कूल में बैठ कर शराब पीना शिक्षक को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया बर्खास्त

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्कूल में बैठ कर शराब पीना शिक्षक को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया बर्खास्त
बिलासपुर 01 अप्रैल 2024 - शराबी शिक्षक को कलेक्टर के अनुमोदन के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। शराबी शिक्षक ने स्कूल में शराब के नशे में कहा था कि जाओ बता दो कलेक्टर को, डीईओ को मैं किसी से नहीं डरता। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद शराबी शिक्षक को निलंबित कर उस पर FIR दर्ज करवाई गई थी। अब शराबी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।

पूरा मामला मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मचहा का है। यहां संतोष कुमार केंवट सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। 28 फरवरी को वे स्कूल के समय में शराब लेकर स्कूल पहुंचे थे और प्रातः 10:30 बजे स्कूल के समय में अशोभनीय हरकत करते हुए महिला प्राचार्य तुलसी गणेश चौहान एवं स्टाफ के सामने बैठकर शराब पीने लगे। उन्होंने साथ में चखना भी रखा था।

शराब सेवन कर उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अनाधिकृत शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा था कि मैं आज स्कूल में शराब पी रहा हूं, हमेशा शराब पीता हूं जाओ कलेक्टर , डीईओ जिससे शिकायत करनी है कर दो। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वीडियो वायरल होने के बाद शराबी शिक्षक को निलंबित कर उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी और जांच बैठाई गई थी।

जांच में प्रधानपाठिका व समस्त स्टाफ के साथ बच्चों ने बयान दिया कि संतोष केंवट आए दिन शराब के नशे में स्कूल आते हैं और स्कूल में भी शराब का सेवन करते हैं। घटना दिनांक को भी यह शराब के नशे में अशोभनिय बातें कर रहे थे और उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH