भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन , सड़क पर वासिंग मशीन रख कर जताया विरोध

मध्य प्रदेश , 01-04-2024 1:54:29 AM
Anil Tamboli
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन , सड़क पर वासिंग मशीन रख कर जताया विरोध
खंडवा 31 मार्च 2024 - मध्य प्रदेश के खंडवा में कांग्रेस ने रविवार को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। ये विरोध कांग्रेस के खाते सील करने की आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर था। शहर के केवलराम चौराहे पर एकजुट हुए कांग्रेसियों ने एक अलग अंदाज में अपना विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने साथ वाशिंग मशीन लेकर आए और उसे सड़क पर रखकर विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी की वाशिंग मशीन है, इसमें सब दाग धुल जाएंगे। इस तरह के स्लोगन लिखी पट्टी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। बीजेपी ईडी, आईटी और सीबीआई के जरिये कांग्रेस पार्टी सहित पूरे विपक्ष को डराने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस युक्त और सरकार विपक्ष मुक्त देश बनाने की साजिश कर रही है। देश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है, महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान पर है। BJP महंगाई पर बात नहीं करना चाहती है।

ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त है, वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे है। हमारा ऐसा मानना है कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त है वह डर से बीजेपी में जा रहे है और BJP में जाने के बाद उनका शुद्धिकरण कर दिया गया है। इसलिए आज के विरोध में एक वाशिंग मशीन बुलाकर रखी गई है, ताकि जनता समझ जाए कि आपकी भ्रष्टाचारी भाजपा में जाकर उनके सारे दाग धुल रहे है।

ताज़ा समाचार

सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH