सक्ती के बाहुबलियों का कोलकाता के हॉटल अशोका से क्या है कनेक्शन , पढ़े इस खबर में
सक्ती , 31-03-2024 7:33:11 AM
सक्ती 31 मार्च 2024 - क्रिकेट का महाकुंभ IPL शुरू हो चुका है और इसके साथ ही IPL मैच में सट्टा भी लगना शुरु हो गया है। खास बात यह है कि क्रिकेट सट्टा के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में बदनाम हो चुके सक्ती शहर में 09 दिन बीत जाने के बाद भी एक भी सटोरिया पुलिस के हाथ नही लगा है।
सक्ती की SP अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारियों पर IPL सटोरियों पर कार्यवाही करने का पूरा दबाब बना रही है लेकिन थाना प्रभारियों के लाख कोशिश के बाद भी सटोरिये हाथ नही आ रहे है और हाथ ना आने के पीछे की वजह कोलकाता का यही हॉटल अशोका है।
सट्टा बाजार के सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक सक्ती के नामचीन सटोरिये इस बार खुद दांव लगवाने के बजाय भाड़े के टट्टुओं के जरिये खेला कर रहे है। सूत्रों की माने तो कोलकाता के हॉटल अशोका के लग्जरी सुइट में बैठ कर इनके आदमी ऑनलाईन दांव लगवा रहे है और सटोरिये सप्ताह में एक दिन जाकर या फिर मोबाईल के जरिये लेन-देन का हिसाब कर रहे है। सूत्रों ने तो यह भी बताया कि कोलकाता नही बल्कि गोआ और राजधानी रायपुर में भी इनके आदमी बैठे है और आईडी के जरिये IPL सट्टा खिला रहे है।
सक्ती के सटोरिये अब इतने हाईटेक हो गए है कि अब इन्हें तभी पकड़ा जा सकता है जब पुलिस किसी भी एक कीपैड मोबाईल चलाने वाले को हिरासत में लेकर थर्ड डिग्री दे या फिर पश्चिम बंगाल पुलिस से सामंजस्य बिठा कर रेड कार्यवाही करें लेकिन यह दोनो काम इतना आसान नही है।



















