लोकसभा प्रत्याशी ने विधायक पत्नी से कहा चुनाव खत्म होने तक मेरे घर नही आना , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लोकसभा प्रत्याशी ने विधायक पत्नी से कहा चुनाव खत्म होने तक मेरे घर नही आना , जाने क्या है मामला
बालाघाट 30 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव की सियासी लड़ाई अब मुंजारे दंपती के घर तक पहुंच गई है। बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने कांग्रेस से विधायक अपनी पत्नी अनुभा मुंजारे को दो टूक 19 अप्रैल तक घर छोड़कर कहीं और रहने की नसीहत दी है।

शनिवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने परिवार के अंदर की सियासी लड़ाई को मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि मैंने अपनी पत्नी अनुभा मुंजारे से कहा है कि उन्हें कांग्रेस का प्रचार करना है तो खुलकर करें, लेकिन मेरे घर में रहते हुए नहीं। मैं चुनाव लड़ रहा हूं, इसलिए मेरी पत्नी भी मेरी विरोधी हैं। अगर वह मेरे घर में रहेंगी तो मेरे विरुद्ध प्रचार करेंगी। 19 अप्रैल तक वे चाहें तो अपनी बहन के घर रह सकती हैं। अगर वे घर नहीं छोड़ती हैं तो मैं छोड़ दूंगा। एक घर में रहकर वह अपनी पार्टी का प्रचार करें, मैं अपना, यह संभव नहीं है।

कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 10 महीने पहले मैंने बेटे शांतनु के साथ कांग्रेस ज्वाइन की थी। पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया और मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझे विधायक चुना। ऐसे में मेरी निष्ठा अपनी पार्टी के प्रति होनी चाहिए या नहीं? घर छोड़ने का सवाल ही नहीं है। मैं एक जन प्रतिनिधि के साथ कंकर मुंजारे की पत्नी भी हूं। चुनाव तक छोड़िए, मैं एक दिन के लिए भी अपना घर नहीं छोड़ सकती।

विधानसभा चुनाव के वक्त भी हम दोनों ने अलग-अलग पार्टी से लड़ा था, तब ऐसी बात नहीं हुई। कंकर जी ने लोकसभा में कांग्रेस में शामिल होने और टिकट की इच्छा जाहिर की थी। बात नहीं बन पाई तो हो सकता कि इसी नाराजगी के कारण उन्होंने ये बयान दिया होगा। क्या इसके पहले किसी परिवार में दो लोगों ने अलग-अलग पार्टी से चुनाव नहीं लड़ा है? इसका उदाहरण ग्वालियर में सिंधिया परिवार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH