जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार
जांजगीर चाम्पा , 29-03-2024 11:36:01 PM
जांजगीर चाम्पा 29 मार्च 2024 - कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोखरा के मनका दाई मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए जांजगीर पुलिस ने उड़ीसा के बरगढ़ जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोरों ने 15-16 मार्च की दरम्यानी रात मनका दाई मंदिर का ताला तोड़ कर दान पेटी से 01 लाख नगद सहित चांदी के सामानों पर हाथ साफ कर दिया था। जिस पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 239/2024 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना की जा रही थी।
तकनीकी जानकारी के आधार पर संदेहियों को बरगढ़ (उड़ीसा) में होने की जानकारी मिली जिस पर टीम ने बरगढ़ में दबिश देकर संदेही मेघु बिसर निवासी बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , शिव लाल बेहरा निवासी ग्राम सिगिड्डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , मनोरंजन सेठ निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , कीर्ती पंचभया निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्रमांक 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियो के द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त दो बाईक , 04 पीस काले रंग का नाकाब तथा नगद रकम 50 ,700 को बरामद कर आज दिनांक 29 मार्च 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण के दो अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।

















