पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा , सोन नदी में डूबे दो युवती और दो युवक , चारो की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा , सोन नदी में डूबे दो युवती और दो युवक , चारो की मौत
उमरिया 27 मार्च 2024 - बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी क्षेत्र में सोन नदी के चकदेही घाट में डूब जाने से शहडोल जिले के चार युवाओं की मौत हो गई है। यह घटना बुधवार की दोपहर बाद हुई। मृतकों में दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में पंकज सिंह पिता रामस्वरूप सिंह उम्र 20 वर्ष , पलक सिंह पुत्री बुद्ध सेन सिंह उम्र 19 वर्ष , पायल सिंह पुत्री बुद्धसेन सिंह और शशांक श्रीवास्तव पिता चंद्रकांत श्रीवास्तव शामिल हैं। सभी लोग शहडोल के रहने वाले हैं। चारों मृतकों का शव नदी से निकाल लिया गया है। इन चारों के अलावा मौके पर 4 दोस्त और भी साथ में ही थे।  

जानकारी के मुताबिक सभी युवा शहडोल से पिकनिक बनाने सोन नदी के चकदेही घाट पहुंचे थे। सेल्फी लेने के दौरान एक युवती पानी में गिर गई जिसे बचाने के प्रयास में दूसरी युवती भी पानी के बहाव में चली गई। इसके बाद दो अन्य युवक भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतरे और वह भी पानी में डूब गए।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बिरसिंहपुर पाली थाना प्रभारी मदन सिंह मरावी ने बताया कि चारों मृतकों के शव का परीक्षण बिरसिंहपुर पाली स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है जिसकी जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH