छत्तीसगढ़ - ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रैंड से लिया ब्रेकअप का बदला , दो दोस्तो के साथ मिलकर किया गैंगरेप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रैंड से लिया ब्रेकअप का बदला , दो दोस्तो के साथ मिलकर किया गैंगरेप
बिलासपुर 27 मार्च 2024 - न्यायधानी में नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लड़की का एक्स बाॅयफ्रेंड था, जिससे लड़की ने अपना ब्रेकअप कर लिया था। इसी बात से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

गैंगरेप की ये वारदात बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की प्राइवेट जॉब करती है। घटना के दिन वह शाम के वक्त अपने काम के बाद घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसका एक्स बाॅयफ्रेंड अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। उससे बातचीत करते हुए उसे अपने झांसे में लेकर बाइक पर बैठाकर उसे एक मकान में ले गए। पीड़िता की माने तो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। 

उधर लड़की के पूरी रात घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन उसकी तलाश में जुट गये। बुधवार की सुबह आरोपियों के चंगुल से छूटकर लड़की जब अपने घर पहुंची, तब उसने आपबीती बताई। उसने बताया कि तीन लड़के उसे उठाकर ले गए थे। रात में उसे बंधक बनाने के बाद उसके साथ मारपीट करने के बाद गैंगरेप किया गया। पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। 

पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में एक्शन लेते हुए वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि लड़की का इस वारदात में शामिल एक आरोपी के साथ अफेयर चल रहा था। बाद में लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। जिससे वो आरोपी युवक नाराज हो गया और उसने लड़की से बदला लेने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर तीसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH