18 साल की युवती के साथ जंगल मे रेप , बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुआ आरोपी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
18 साल की युवती के साथ जंगल मे रेप , बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुआ आरोपी
भोपाल 27 मार्च 2024 - राजधानी के बैरसिया थाना इलाके में एक युवती को उसका परिचित युवक अपने दोस्त के साथ बहला-फुसला कर लटेरी के जंगल में ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के बेहोश होने पर दोनों उसे जंगल में छोड़‌कर भाग निकले। होश में आने पर किसी तरह युवती ने अनजान व्यक्ति की मदद से स्वजन से संपर्क किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक मूलतः विदिशा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती पिछले कुछ माह से बैरसिया क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर रह रही है। विदिशा में रहने के दौरान युवती का वहां रहने वाले नीतेश प्रजापति से परिचय हो गया था। 24 मार्च को युवती मामा के घर पर थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नीतेश ने उसे गांव से बाहर मिलने के लिए बुलाया था। युवती वहां पहुंची, तो नीतेश के साथ उसका दोस्त शेखर केवट भी मिला। दोनों ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए युवती को साथ चलने के लिए मजबूर कर दिया।

युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों उसे लेकर लटेरी के जंगल में पहुंचे। शेखर जंगल के बाहर सड़क पर बाइक लेकर खड़ा रहा। नीतेश उसे जबरन जंगल में अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़‌ने पर वह बेहोश हो गई। होश आने पर देखा कि उसके आसपास कोई नहीं है। वह किसी तरह जंगल से बाहर निकली। एक अनजान व्यक्ति से मदद मांगते हुए उसके फोन से उसने अपने मामा को घटना के बारे में बताया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH