12 वी की छात्रा ने प्रेमी के साथ भागने के बाद रची ऐसी शाजिस की उड़ गए सबके होश ,,

मध्य प्रदेश , 24-09-2020 11:19:56 PM
Anil Tamboli
12 वी की छात्रा ने प्रेमी के साथ भागने के बाद रची ऐसी शाजिस की उड़ गए सबके होश ,,
हरदा 24 सितम्बर 2020 - मध्य प्रदेश के हरदा में अपने प्रेमी के साथ भागी एक स्कूली छात्रा ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रच दी। परिवार को गुमराह करने के लिए उसने अपहरण का गलत मैसेज कर दिया। परेशान परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने उसे आगर मालवा में ढूंढ निकाला। लड़की 12वीं में पढ़ती है। स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसे ढूंढ़ने लगे। 

इसी बीच छात्रा की चाची के मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें लिखा था- आपकी लड़की हमारे कब्जे में है, पैसे पहुंचा दो नहीं तो उसे मार डालूंगा। मैसेज पढ़ते ही परिवार वालों के पसीने छूट गए। उन्होंने फौरन हरदा सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रेस कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी। पुलिस ने लड़की-लड़का दोनों को आगर मालवा से ढूंढ निकाला।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने मैसेज के जरिए परिवार को गुमराह करने की कोशिश की थी। हरदा में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली लड़की स्कूल के लिए घर से गयी थी। स्कूल खत्म होने के बाद जब साथ में पढ़ने वाली छात्रा ने उसे घर चलने के लिए कहा तो उसने कुछ बहाना बना दिया और घर नहीं लौटी। जब शाम तक वह घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने हरदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। देर रात लड़की की चाची के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमे लड़की के कब्जे में होने की बात कही गयी थी और रुपए की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर लड़की को मार डालने की धमकी दी गई थी। मैसेज मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

हरदा थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की, लेकिन तब तक मोबाइल फोन बंद कर दिया गया था। वह बॉयफ्रेंड से लगातार बात कर रही थी। बॉयफ्रेंड के मोबाइल के आधार पर दोनों को लोकेट किया गया। लड़की का प्रेमी फाइनेंस कम्पनी में काम करता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH