NH-30 में बड़ा हादसा , ट्रेलर की टक्कर से पति-पत्नी और दो बच्चो की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NH-30 में बड़ा हादसा , ट्रेलर की टक्कर से पति-पत्नी और दो बच्चो की मौके पर ही मौत
मंडला 25 मार्च 2024 - मंडला जिले के बम्हनी थाना अंतर्गत अंजनिया चौकी क्षेत्र के NH-30 में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्राले की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी और उनके दो बच्चीयों की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम की बताई गई है। बताया गया है ट्राला क्रमांक HR 67 E 5813 रायपुर मार्ग से जबलपुर मार्ग की ओर जा रहा था। ट्राले ने बाइक सवार परिवार को सीधी टक्कर मार दी। बाइक में पति पत्नी और दो बच्चियां सवार थी। 

बताया जा रहा है कि इस वीभत्स हादसे में ट्राला बाइक सवारों को रौदते हुए आगे बढ़ गया। एक का शव महिला का तो ट्राले के नीचे ही फस गया। जिसे घटना के बाद जेसीबी मशीनों के माध्यम से काफी देर बाद निकाला जा सका।

जानकारी के अनुसार ज्योति यादव अपने पति व बच्चों के साथ चार दिन पहले ही पदमी तिराहा के पास स्थित अपने मायके अमगांव आई थी। रविवार को वे सभी बाइक में सवार होकर हिरदेनगर मचलेश्वर मेला घूमने गए थे। जहां से वे वापस अपने गृहग्राम चौरंगा मोहाड़ बिछिया तहसील क्षेत्र जा रहे थे। अंजनिया के पास अहमदुपर और मांद चौराहे के बीच बेलगाम ट्राले ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में लक्ष्मी कांत यादव 35 साल , ज्योति यादव 30 साल , सोनाली यादव 04 साल और सुहानी यादव 02 साल इनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों ने बताया है कि मृतक परिवार में चार बच्चीयां थी। दो माता पिता के साथ आईं थी और दो घर पर ही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH