छत्तीसगढ़ - दो आरक्षक गिरफ्तार , किसान के साथ लूट की वारदात को दिया था अंजाम

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो आरक्षक गिरफ्तार , किसान के साथ लूट की वारदात को दिया था अंजाम
बिलासपुर 22 मार्च 2024 - बिलासपुर में वर्दी वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रतनपुर के खंडोबा मंदिर के पास पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षकों ने किसान को धमकी देकर आठ सौ रुपये ले लिए। मामले में पुलिस ने लूट का अपराध दर्ज कर दोनों आरोपी आरक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के चुमकवां में रहने वाले कार्तिक राम नेताम किसान हैं। रविवार को वे रानीगांव सब्जी बाजार गए थे। खरीदारी के बाद वे गांव के लोगों के साथ कलमीटार होते हुए अपने गांव जा रहे थे। शराब दुकान के पास ही पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राजेश साहू निवासी सिरगिट्टी पुलिस लाइन और रवि वानखेड़े निवासी चिंगराजपारा ने उन्हें रोक लिया। 

आरक्षकों ने उनके पास रखे शराब को अवैध बताते हुए थाना चलने के लिए कहा। मना करने पर आरक्षकों ने किसान और उनके साथियों को धमकाया। साथ ही उनके पास रखे 08 सौ रुपये ले लिए। किसान ने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आरक्षकों के वसूली की शिकायत रतनपुर थाने में की। पहले तो पुलिस ने पीड़ित को चलता कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। 

इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरक्षकों को पकड़ कर थाने लाया गया। आरक्षकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि किसान ने लूट की शिकायत पहले रतनपुर थाने में की थी। पर रतनपुर पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। किसान ने अधिकारियों के पास गुहार लगाई तब तीन दिन बाद एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर लूट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH