छत्तीसगढ़ - 05 साल पहले मर चुके 03 नेताओं को मिली पूर्व CM भूपेश बघेल को जिताने की जिम्मेदारी

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 05 साल पहले मर चुके 03 नेताओं को मिली पूर्व CM भूपेश बघेल को जिताने की जिम्मेदारी
राजनांदगांव 22 मार्च 2024 -  खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में जोन , सेक्टर , बूथ प्रभारियों की सूची एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की फजीहत का सबब बनी हुई है. कांग्रेस की इस सूची में तीन मृत लोगों को ही बूथ प्रभारी बना दिया गया है. जिससे समझा जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बावजूद यहां के जिम्मेदार कांग्रेसी इसे कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह सूची विधायक भोलाराम साहू के कार्यालय से जारी हुई है. इस सूची में बूथ क्रमांक 13 से स्वर्गीय महाजन ठाकुर , बूथ क्रमांक से 22 स्वर्गीय रोहित कंवर और बूथ 43 से स्वर्गीय डेरहा को बूथ अध्यक्ष बनाया गया है. जिनकी मृत्यु पांच साल , तीन साल और दो साल पहले ही हो चुकी है।

विधायक कार्यालय से सूची जारी होना और मृतकों के नाम शामिल कर देना यह दर्शाता है कि लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव मैदान में होने के बाद भी इसे नजर अंदाज करते हुए महज खानापूर्ति किए जाने सूची बनाई जा रही है और जमीनी स्तर पर बनने वाली रणनीति का जिम्मा मृतकों को सौंप दिया जा रहा है।

हालांकि छुरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन का कहना है कि वायरल सूची का संगठन से कोई लेना-देना नहीं है. जिला कांग्रेस कमेट या प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जो सूची अप्रूव की गई है वही वैध मानी जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है. छोटी-मोटी गलतियां अगर किसी से हो जाती है तो उसका निपटारा हम लोग कर लेंगे. आने वाले लोकसभा चुनाव में हम पूर्व सीएम भूपेश बघेल को खुज्जी विधानसभा से 50 हजार से ज्यादा मतों से जीताने के लिए संकल्पित हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH