पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका के साथ मिल कर पति ने रची शाजिश , कॉल डिटेल ने खोला राज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका के साथ मिल कर पति ने रची शाजिश , कॉल डिटेल ने खोला राज
दतिया 22 मार्च 2024 - अवैध संबंध के चक्कर में एक और सनसनीखेज वारदात हुई है। मामला दतिया का है जहां पुलिस ने महिला के अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए चौंका देने वाला खुलासा किया है। महिला का हत्यारा उसका ही पति और उसकी प्रेमिका निकली हैं जिन्होंने मिलकर प्यार में रोड़ा बन रही महिला की हत्या की थी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रची थी। लेकिन मोबाइल की कॉल डिटेल ने उनके अवैध संबंधों और अंधे कत्ल दोनों का राजफाश कर दिया।

पूरा मामला दतिया के कोतवाली थाना इलाके की मालोटिया वाली गली का है जहां 19 मार्च की रात पूजा कुशवाहा नाम की महिला की लाश उसके ही घर में मिली थी। पूजा की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को उसके परिजन के बयान के आधार पर पति पवन पर शक हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने पति पवन के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो पाया कि एक महिला से पवन लंबे समय से बात कर रहा था। 

जिस महिला से पवन बात करता था वो महिला भी वारदात वाले दिन पवन के घर के आसपास मंडराती हुई एक सीसीटीवी में कैद हुई थी। इस आधार पर जब पुलिस ने पवन व उसकी प्रेमिका को पकड़ा तो जुर्म का पर्दाफाश हो गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति पवन ने बताया है कि वारदात वाली रात जब वो दुकान से घर पहुंचा तो उसका प्रेमिका को लेकर पत्नी पूजा से विवाद हुआ था। इसी विवाद में उसने पूजा के साथ मारपीट की थी और जब पूजा बेसुध हो गई थी तो घर का दरवाजा बंद कर दुकान चला गया था। दुकान पहुंचकर पवन ने प्रेमिका को फोन किया कि घर जाकर पूजा को मार डालो तभी हम साथ रह पाएंगे। प्रेमिका के पास पवन के घर की डुप्लीकेट चाबी थी वो घर पहुंची और बेसुध पड़ी पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH