हिस्ट्रीशीटर ने अपने गुनाहों का किया ऐसा प्रायश्चित कि देखने वालों की आंखों से निकल गए आँसू

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हिस्ट्रीशीटर ने अपने गुनाहों का किया ऐसा प्रायश्चित कि देखने वालों की आंखों से निकल गए आँसू
उज्जैन 20 मार्च 2024 - शहर के चिमनगंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश रह चुके रौनक गुर्जर ने अपनी पैर की चमड़ी निकलवाकर उससे चप्पल बनवाई और अपनी मां को पहनाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

ढांचा भवन निवासी रौनक गुर्जर ने चप्पल बनवाने के लिए निजी अस्पताल में पैर का आपरेशन करवाया था। रौनक ने बताया कि उसने रामायण में पढ़ा है कि मां के लिए अपनी चमड़ी से भी खड़ाऊ बनवाओ तो भी कम है। इसलिए उसने मां को बिना बताए संकल्प किया था। रौनक ढांचा भवन में ही भागवत कथा करवा रहा है। कथा के मंच पर ही उसने अपनी मां को यह चप्पल पहनाई है। 

रौनक ने मां निरूला गुर्जर को चप्पल पहनाई तो वह फूट - फूटकर रोने लगी। मां निरूला ने कहा कि वह भाग्यशाली है, जो रौनक जैसा बेटा मिला, ऐसा बेटा सबको मिले।

गौरतलब है कि रौनक के खिलाफ 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। 29 जून 2019 को एनकांउटर किया था। इसमें पुलिस की गोलियां लगने से रौनक घायल हो गया था। रौनक ने शहर के व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये नहीं देने पर उसने गोलियां चला दी थीं। जेल से छूटने के बाद उसने अपराध करना छोड़ दिया है। वर्तमान में वह भागवत कथा भी करवा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH