विवाहित महिला से प्यार करने की युवक को मिली तालिबानी सजा , पेंड़ से बांध कर पिटाई के बाद पिलाया पेशाब

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विवाहित महिला से प्यार करने की युवक को मिली तालिबानी सजा , पेंड़ से बांध कर पिटाई के बाद पिलाया पेशाब
उज्जैन 20 मार्च 2024 - एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के चक्कर में बंजारा समाज के युवक के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी गईं। 21वीं सदी में उसे ऐसी सजा दी कि इंसानियत शर्मसार हो गई। महिला के ससुराल वालों के साथ समाज के तथाकथित लोगों ने कानून हाथ में लेकर युवक और महिला को राजस्थान से पकड़ा और गांव लाए फिर युवक को पेड़ से बांध दिया। 

उसे जूते-चप्पल की माला पहनाई गई फिर उसका नाम और परिवार का नाम बुलवाते हुए मुंह में जूते ठूंसे गए। मारपीट की गई और उस महिला से चप्पल लगवाई गई, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग था। इतने से भी समाज के ठेकेदारों का मन नहीं भरा। उसकी आधी मूंछ काट दी गई। सिर के बालों पर उलटा-सीधा उस्तरा फेरा गया। इसके बाद लोगों का मूत्र पिलाया गया। 

युवक आत्मग्लानि से भर गया लेकिन समाज के ठेकेदारों को जरा भी रहम नहीं आया। इसके बाद पुलिस की धौंस देते हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया गया। दरअसल घट्टिया क्षेत्र के एक बंजारा समाज के युवक को भाटपचलाना क्षेत्र की बंजारा समाज की ही दो बच्चों की मां से प्रेम हो गया। महिला अपने ससुराल और बच्चों को छोड़कर युवक के साथ राजस्थान चली गई। 

यह महिला के ससुराल वालों को बहुत नागवार गुजरा। उन्होंने युवक और महिला को ढूंढ़ना शुरू किया और राजस्थान से पकड़कर ले आए। इसके बाद महिला और युवक दोनों से मारपीट की गई। महिला के पति, ससुराल वालों के साथ समाज के ठेकेदारों ने तालिबानी सजा दी। 

हालांकि अब तक पुलिस को किसी ने शिकायत नहीं की है। इस मामले में उज्जैन ग्रामीण एडिशनल एसपी नितेश भार्गव का कहना है कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वारदात किस स्थल पर हुई, इसकी जानकारी ली जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH