भरे मंच पर पूर्व CM भूपेश बघेल को खरी खोटी सुनाना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी , 06 साल के लिए हुए बाहर

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भरे मंच पर पूर्व CM भूपेश बघेल को खरी खोटी सुनाना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी , 06 साल के लिए हुए बाहर
राजनांदगांव 18 मार्च 2024 -  प्रत्याशी घोषित होने के बाद सोमवार को पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनों से ही विरोध का सामना करना पड़ा। ग्राम खुटेरी में आयोजित ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य रह चुके सुरेंद्र वैष्णव ने जमकर भड़ास निकाली।

सुरेंद्र वैष्णव ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि सीएम रहते कार्यकर्ता उनके करीब नहीं जा सके। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव में 45 हजार से हारे। सुरेंद्र वैष्णव ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या कार्यकर्ता केवल पंच-सरपंच का चुनाव लड़ने और दरी उठाने के लिए हैं? जिला व जनपद का भी चुनाव होगा।

वैष्णव ने ना केवल चुनाव में बाहरी को प्रत्याशी बनाए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराने के साथ कांग्रेस शासन काल में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का भी गंभीर आरोप लगाकर सम्मेलन में सन्नाटा ला दिया। इस दौरान वे बार-बार स्वयं को क्षमा कर देने और पार्टी से निष्कासित कर देने की बात भी कहते रहे।

इसके बाद देर शाम सुरेंद्र वैष्णव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि अनुशासन हीनता के आरोप में निष्कासित किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH