भरे मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ये क्या कह गए कांग्रेस नेता?? , निकाली ऐसी भड़ास की उड़ गए सबके होश

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भरे मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ये क्या कह गए कांग्रेस नेता?? , निकाली ऐसी भड़ास की उड़ गए सबके होश
राजनांदगांव 18 मार्च 2024 - चुनाव का मौसम है, इस मौसम में हर नेता ताक में है। कोई पाला बदलने की ताक में है, तो कोई मौका देखकर अपनी भड़ास निकालने की फिराक में है। ऐसा ही एक नजारा राजनांदगांव में नजर आया, जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने ही कांग्रेस नेता ने पार्टी और पूर्ववर्ती सरकार की फजीहत कर दी। 

भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस नेता व जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ ने कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनायी। कांग्रेस नेता व जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ ने खुटेरी की सभा में भूपेश बघेल के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। यही नहीं सुरेंद्र दाऊ ने ये भी कह डाला, कि पार्टी उन्हें चाहे तो निष्कासित कर सकती है, उनके पास अधिकार है, वो कार्रवाई कर सकते हैं। 

दरअसल राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज चुनाव प्रचार में राजनांदगांव में थे। वो कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे थे। इसी दौरान स्वागत भाषण के लिए कांग्रेस नेता व जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ को आमंत्रित किया गया। मंच संभालते ही सुरेंद्र दाऊ हत्थे से उखड़ गये। उन्होंने कहा कि पांच साल में सरकार ने किसी कार्यकर्ता का कोई काम नहीं किया। छोटे मोटे ट्रांसफर तक नहीं करा पाये, कोई काम नहीं करा सके। 

बीच-बीच माफी मांगते हुए भी सुरेंद्र दाऊ अपनी भड़ास निकालते रहे। इसी बीच कांग्रेस के एक नेता ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो भी वो नहीं रूके। सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि आज बोलने दीजिये, क्योंकि पांच साल तक किसी ने बोलने नहीं दिया। पांच साल में कार्यकर्ताओं का ना काम हुआ और ना सम्मान हुआ। 46 हजार के वोट से अगर हारे हैं, तो इसके लिए यही सब जिम्मेदार है। 

पांच साल एक ही नेता दिखा,आज वह गायब हो गया। मेरी बाते यदि बुरी लगी हो तो मुझे पार्टी से निष्कासित कर दे। भूपेश बघेल की तरफ इशारा करते हुए सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि पांच साल हम आप से मिलने के लिए तरस गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH