महज 35 हजार के लिए बहन ने सात फेरे लेकर सगे भाई से की शादी , जाने क्या है मामला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महज 35 हजार के लिए बहन ने सात फेरे लेकर सगे भाई से की शादी , जाने क्या है मामला
महाराजगंज 18 मार्च 2024 - उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लगातार फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं. यूपी के महाराजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अधिकारियों समेत सभी को चौंका दिया है. यहां सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत भाई-बहन ने ही शादी कर ली और सात फेरे ले लिए।

जैसे ही भाई-बहन की शादी का मामला सामने आया, अधिकारियों में हड़कंप मच गया. बीडीओ ने फौरन आरोपी भाई-बहन से अनुदान का सारा सामान वापस मंगवा लिया और इस योजना के तहत इन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता पर भी फौरन रोक लगा दी गई. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. सामूहिक विवाह योजना के अनुदान के चक्कर में हुई भाई-बहन की शादी ने सभी को सन्न कर दिया है. किसी को यकीन नहीं आ रहा है कि सरकारी अनुदान के चक्कर में कोई ये हरकत भी कर सकता है? 

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बीते 05 मार्च को लक्ष्मीपुर ब्लॉक में 38 जोड़ों की विवाह करवाया गया था. इस दौरान लक्ष्मीपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने भी अपना पंजीकरण करवाया था. बताया जा रहा है कि युवती की शादी एक साल पहले ही हो चुकी थी।

आरोप है कि बिचौलियों ने युवती को फिर शादी करने के लिए तैयार कर लिया. इसके लिए एक लड़का भी तय कर लिया गया. मगर जिस दिन शादी होनी थी, वह युवक कही बाहर चला गया और नहीं आ पाया. ऐसे में बिचौलियों ने कमीशन के चक्कर में युवती की शादी उसके ही भाई के साथ करवा दी और दोनों के सात फेरे भी करवा दिए।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH