कांग्रेस की बढ़ी सिरदर्दी , मंत्री और विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार , नही मिल रहे है जिताऊ प्रत्याशी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस की बढ़ी सिरदर्दी , मंत्री और विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार , नही मिल रहे है जिताऊ प्रत्याशी
बेंगलुरु 18 मार्च 2024 - कर्नाटक में कुछ मंत्रियों और विधायकों के लोकसभा चुनाव लड़ने में अनिच्छा जताने के बाद कांग्रेस के लिए ‘‘जीतने योग्य’’ उम्मीदवारों की तलाश करना मुश्किल दिखायी दे रहा है। कांग्रेस को सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा किए 10 दिन बीत गए हैं लेकिन बाकी की 21 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। कांग्रेस ने 08 मार्च को जारी अपनी पहली सूची में किसी भी मंत्री तथा विधायक को उम्मीदवार नहीं बनाया था।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व कुछ मंत्रियों और विधायकों को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि उन्हें कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीतने योग्य उम्मीदवारों को चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने हाल में कहा था कि पार्टी में 07 से 08 मंत्रियों को प्रत्याशी बनाने पर चर्चा की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कैबिनेट मंत्रियों एच सी महादेवप्पा को चामराजनगर , के एच मुनियप्पा को कोलार से , बी. नागेंद्र को बेल्लारी से , सतीश जारकीहोली को बेलगाम से , ईश्वर खांद्रे को बिदर से और कृष्णा बायरे गौड़ा को बेंगलुरु उत्तर से उम्मीदवार बनाना चाहती है। इनमें से लगभग सभी मंत्रियों ने चुनाव लड़ने में अनिच्छा जताई है और कुछ ने अपने परिवार के सदस्यों के नामों का सुझाव देते हुए आश्वासन दिया है कि वे उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH