युवती को हुआ दो बच्चो की माँ के साथ प्यार , घर छोड़ कर रहने लगी लिव इन में , फिर हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती को हुआ दो बच्चो की माँ के साथ प्यार , घर छोड़ कर रहने लगी लिव इन में , फिर हुआ यह
हाथरस 15 मार्च 2024 - यूपी के हाथरस की एक युवती दो बच्‍चों की मां के साथ इश्‍क लड़ा बैठी। इंस्‍टाग्राम पर हुई दोस्‍ती के बाद युवती ने अपना घर छोड़ कर विवाहित महिला के साथ लिव इन में रहने लगी। पुलिस उसे ढूंढते-ढूंढते महिला के घर पहुंच गई। लड़की के परिवारीजन उसे घर ले जाने लगे तो उसने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। लड़की ने कहा कि वह महिला के साथ शादी करना चाहती है। 

बताया जा रहा है कि लड़की को जिस महिला से प्‍यार हुआ है वो अलीगढ़ की रहने वाली है। इंस्‍टाग्राम पर दोस्‍ती के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर दिया था। फिर दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। दो बच्‍चों की मां का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। इस वजह से वह अपने बच्‍चों के साथ अलग रहती है।यह अफेयर काफी दिनों से चल रहा था। 

लड़की हाथरस में अपने घर से अचानक गायब हुई तो यहां सब परेशान हो गए। पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ढूंढ़ते हुए उसे नोएडा तक पहुंच गई। वहां देखा तो लड़की दो बच्चों की मां मुस्लिम महिला के साथ रह रही थी। जिसके बाद पुलिस दोनों को सादाबाद कोतवाली ले आई। लड़की को दिन भर समझाने का सिलसिला चलता रहा, लेकिन वह इसी जिद पर अड़ी थी कि उसी से शादी करेगी। फिलहाल पुलिस ने महिला और लड़की दोनों को लड़की के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला के पति को बुलाया जा रहा है। ताकि कोई हल निकाला जा सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH