प्रदेश में देर रात और मिले कोरोना के इतने नए संक्रमित , अब कुल संख्या हुई ,,
छत्तीसगढ़ , 23-09-2020 4:55:34 AM
रायपुर 22 सितम्बर 2020 - आज कुल 2,736 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,437 मरीज़ उपचार उपरांत स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए । राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 38,198 है।
प्रदेश में आज रायपुर जिले से 958 मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह दुर्ग से 418, रायगढ़ से 197, बलौदाबाजार से 125, महासमुंद से 105, सुकमा से 86, बिलासपुर से 83, सरगुजा से 79, दंतेवाड़ा से 78, धमतरी से 77, बालोद से 70, मुंगेली से 67, कांकेर से 60, बस्तर से 59, जशपुर से 48, कोरबा से 46, राजनांदगांव से 40, सूरजपुर से 36, जांजगीर-चांपा से 26, नारायणपुर से 24, बेमेतरा व गरियाबंद से 21-21, बलरामपुर से 5, कबीरधाम से 4, कोरिया से 1, अन्य राज्य से 2 मरीज मिले है।
बता दें कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 942303 (RTPCR . 499594 + TrueNat – 45816 + Rapid Antigen Kit – 396893) जांच किया गया है, जिसमें अब तक 88181 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 49564 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज + रिकवर्ड हुए तथा 37927 मरीज सक्रिय हैं।














