कांग्रेस जिलाध्यक्ष के दफ्तर में हो रहा था यह गलत काम , बिल्डर , पत्रकार , ठेकेदार सहित कई गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के दफ्तर में हो रहा था यह गलत काम , बिल्डर , पत्रकार , ठेकेदार सहित कई गिरफ्तार
ग्वालियर 14 मार्च 2024 - ग्वालियर के बिजौली पुलिस ने जुए के एक बड़े फड़ पर छापा मारकर 15 जुआरियों को दबोच लिया है। पुलिस के छापे के बाद यहां भगदड़ मच गई। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से ताश की गड्डियां और दो लाख रुपये से ज्यादा बरामद हुए हैं। 

पकड़े गए जुआरियों में रेत कारोबार से जुड़े लोग , व्यापारी , ठेकेदार , प्रोपर्टी डीलर और पड़ौसी जिले के मीडिया से जुड़े लोग भी शामिल हैं। ख़ास बात ये है कि जहां यह जुए का अड्डा चल रहा था उस पर कांग्रेस कमेटी भिण्ड जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह का बड़ा बोर्ड लगा है। कुशवाह के भी मौके पर मिलने की बात कही जा रही है।

दरअसल बिजौली की थाना प्रभारी IPS अनु बेनीवाल को खबर मिली थी कि बिजौली के JK ग्रुप ऑफ डेवलपर्स के ऑफिस में जुआ का अड्डा चल रहा है। इस सूचना के बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो देखा JK डेवलपर्स के दफ्तर के बाहर बड़ा बोर्ड लगा हुआ था। इसके बाद फोर्स ने दफ्तर को चारो तरफ से घेरकर दबिश दी और 15 जुआरियों को दबोचने में कामयाबी रही। 

IPS अनु बेनीवाल के अनुसार पुलिस को छापे के दौरान मौके से ताश की चार गड्डिया , 02 लाख 59 हजार नकद और अन्य सामान भी मिला है। पुलिस ने मौके से कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह को भी है गिरफ्तार किया है पुलिस अभी यह तस्दीक कर रही है कि वह स्वयं जुआ खेल रहा था या नही ?

SDOP संतोष पटेल के अनुसार पकड़े गए जुआरियों में राहुल , ऊदल , विश्वनाथ श्रीवास , उमेश , शिवसिंह , राजीव , विनोद , निहाल , राजेंश , राधेलाल , देवेंद्र , दिलीप , कोमल सिंह , रवि सिंह , रवि कुमार शामिल हैं। इनमे से विश्वनाथ अपने आपको भिंड का पत्रकार बता रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH