छत्तीसगढ़ - चखना के लिए मुर्गा चोरी करना बुधवार सिंह को पड़ा भारी , हुआ दड़बे में बंद

कोरबा , 12-03-2024 5:06:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चखना के लिए मुर्गा चोरी करना बुधवार सिंह को पड़ा भारी , हुआ दड़बे में बंद
कोरबा 11 मार्च 2024 -  छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुर्गा चोर को पुलिस ने पकड़ा है। मुर्गा चोर पहले एक मुर्गे को चुराकर ले गया, उसे शराब के साथ खाया, फिर मुर्गा खाने का मन किया तो फिर चोरी करने पहुंचा, लेकिन इस बार कुत्तों की वजह से चोर पकड़ा गया। पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक चोर जब दोबारा चोरी करने घुसा तो कुत्ते भौंकने लगे और पोल्ट्री फार्म मकान मालिक की नींद खुल गई। उसने चोर को दरबे के भीतर ही बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पूछताछ करने पर जो बातें निकलकर सामने आई, उसने परिवार को ही चौंका दिया। आरोपी बुधवार सिंह मंझवार ने बताया कि शराब पीने के बाद मुर्गा खाने का मन हुआ, इसके लिए वह रात करीब दस बजे रोशन के घर जा पहुंचा। जहां से उसने एक मुर्गा चुराया, उसने रात में ही मुर्गे को बनाकर खा लिया। 

इसके बाद फिर उसका मन नहीं भरा तो दोबारा चोरी करने जा पहुंचा, लेकिन इस बार फंस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी बुधवार सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH