हैडपम्प से पानी की जगह निकलने लगी शराब , जांच में गए पुलिस वालों के उड़े होश , जाने क्या है मामला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हैडपम्प से पानी की जगह निकलने लगी शराब , जांच में गए पुलिस वालों के उड़े होश , जाने क्या है मामला
झांसी 11 मार्च 2024 - यूपी के झांसी में पानी की जगह हैंडपंप से शराब निकलते देख लोग हैरान रह गए. जब गहनता से जांच की गई तो पूरा माजरा समझ आ गया. जिसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने एक्शन लिया. मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. उन पर अवैध शराब बनाने और बेचने का आरोप है. फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

दरअसल, अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम झांसी के मोठ तहसील के परगोना कबूतरा डेरे पहुंची थी. जहां उन्हें एक हैंडपंप (नल) दिखाई दिया. हैरानी तब हुई जब हैंडपंप चलाने पर उससे पानी की जगह शराब निकलने लगी. ये नजारा देख पुलिसकर्मी भी चौंक गए।

जब बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि हैंडपंप के नीचे शराब के ड्रम रखे है. उसी ड्रम से हैंडपंप के जरिए शराब को निकाला जा रहा था. पुलिस से बचने के लिए ये तरकीब देख अधिकारी सोच में पड़ गए. अधिकारी ने बताया कि काफी दिन से अवैध कच्ची शराब की बिक्री खबर मिल रही थी. जब जांच करने पहुंचे तो कहीं भी शराब दिख नहीं रही थी।

इसी बीच खेत के बीच खड़े हैंडपंप नजर आए. जब पास में जाकर हैंडपंप चलाया गया तो उसमें से पानी की जगह शराब निकलने लगी. इसके बाद थोड़ी खुदाई करने पर पता चला कि हैंडपंप दिखावे के लिए लगाए गए हैं. असल में नीचे शराब के ड्रम हैं. उन्हीं से शराब की निकासी की जा रही थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH