अनुकंपा नौकरी के लिए रची साजिश , बड़े भाई की हत्‍या कर दिया हादसे का रूप , रोते हुए चिता को दी आग

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अनुकंपा नौकरी के लिए रची साजिश , बड़े भाई की हत्‍या कर दिया हादसे का रूप , रोते हुए चिता को दी आग
जबलपुर 11 मार्च 2024 - सरकारी नौकरी करने वाले पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति लेकर आराम से जीवन काटने की चाह में एक भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपित इतना शातिर था कि उसने पहले तो हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने का षड्यंत्र रचा। किसी को संदेह ना हो इसलिए बड़े भाई के शव को रोते हुए मुखाग्नि दी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV कैमरों की फुटेज की जांच से सच सामने आ गया।

मामला अधारताल थाना क्षेत्र में रामेश्वरम कालोनी की सड़क पर विगत 03 मार्च को मृत मिले 31 वर्षीय अभिषेक भारती से जुड़ा है। प्रथम दृष्टया अभिषेक की मौत सड़क दुर्घटना में होना प्रतीत हो रहा था। क्योंकि शव दाेपहिया वाहन के नीचे दबा मिला था। मामले में जांच आगे बढ़ी और मृतक के छोटे भाई विनोद को हिरासत में लेकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने संपत्ति विवाद और पिता की अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने के लिये बड़े भाई अभिषेक की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपित ने वारदात को अपने एक दोस्त की सहायता से अंजाम दिया।

मूलत: हनुमानताल के प्रेम नगर में रहने वाले अभिषेक भारती और विनोद भारती के पिता नगर निगम में पदस्थ थे। सात वर्ष पूर्व उनकी मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी को पेंशन मिलती है। कुछ समय पहले परिवार को सूचना मिली की कि पिता की जगह बेटे को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। 

दोनों भाई चाहते थे कि पिता के बदले वे अनुकंपा नियुक्ति करें। इसे लेकर दोनों भाई के बीच में विवाद था। पैतृक संपत्ति के स्वामित्व में भागीदारी को लेकर भी दोनों भाई के मध्य खींचतान चल रही थी। इसी बीच विनोद को पता चला कि अभिषेक को अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है। इसके बाद ही छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या करके अनुकंपा नियुक्त प्राप्त करने का षड्यंत्र रचा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH