रेप के आरोपी के साथ राहुल गांधी की तश्वीर वायरल , भाजपा ने बनाया बड़ा मुद्दा , एक्स पर लिखी यह बात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप के आरोपी के साथ राहुल गांधी की तश्वीर वायरल , भाजपा ने बनाया बड़ा मुद्दा , एक्स पर लिखी यह बात
भोपाल 10 मार्च 2024 - राहुल गांधी की भारत न्याय जोड़ो यात्रा की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में राहुल गांधी के साथ करण मोरवाल दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि करण मोरवाल पर रेप का आरोप है। यह फोटो उस समय का है जब राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जिस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ रेप का आरोपी करण मोरवाल दिखाई दे रहे हैं वह कार्यक्रम महिलाओं के लिए रखा गया था।

करण मोरवाल पर कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी ने रेप का आरोप लगाया था। जिस समय करण मोरवाल पर यह आरोप लगा था उस वक्त उनके पिता कांग्रेस के टिकट पर विधायक थे। बाद में एमपी कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए करण मोरवाल को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। करण मोरवाल के पिता मालवा-निमाड़ क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं। करण मोरवाल के पिता 2023 में अपना चुनाव हार गए थे।

करण मोरवाल के साथ राहुल गांधी की फोटो वायरल होने पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने अपने एक्स पर लिखा- "यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान? यह है राहुल गांधी की न्याय यात्रा की हकीकत? दुष्कर्म, 420 का आरोपी करण मोरवाल, राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश की न्याय यात्रा के दौरान बगल में बैठा हुआ है। गले में जिम्मेदारी का बैच भी डला हुआ है। दिग्विजय सिंह के साथ भी? तमाम गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस इसे दिखावटी तौर पर पार्टी से बाहर कर चुकी है। यह है कांग्रेस के नारी सम्मान की हकीकत? देख लो "लड़की हूं लड़ सकती हूं" प्रियंका गांधी जी। उस बहन पर यह फोटो देखकर क्या गुजरेगी जो न्याय के लिये संघर्ष कर रही है, न्याय की दर-दर गुहार लगा रही है?।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH