25 साल की उम्र में प्रेमी के संग भागी विवाहिता 30 साल बाद 55 साल की उम्र वापस लौटी फिर ,,

झारखंड , 2020-09-22 10:06:54
25 साल की उम्र में प्रेमी के संग भागी विवाहिता 30 साल बाद 55 साल की उम्र वापस लौटी फिर ,,
गढ़वा 22 सितम्बर 2020 - कहते हैं सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते, पर हम आपको ऐसी कहानी सुनाते हैं, जिसमें एक महिला 30 साल की उम्र में पति और अपने छह बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। और अब 25 साल बाद 55 की उम्र में अपने पति और बच्चों के पास वापस लौटी। खास बात यह रही कि उसके पति और बच्चों ने उसे स्वीकार भी कर लिया। मामला झारखंड के  गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के जोगियाबीर गांव का है। 

गांव में एक महिला 25 साल बाद लौटी थी। वह महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। जब उसके प्रेमी की मौत हो गई, तो वह अपने घर लौट आई। जब वह घर लौटी तो पहले तो पति और बेटों ने अपनाने से इंकार कर दिया, पर गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे परिवार ने अपना लिया। उसके बाद जब घर गई तो बेटा, बहू, पोतों व परपोतों को देखकर भावुक हो गई। उन्हें गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी।
बताया जाता है कि महिला यशोदा देवी 25 साल पहले करीब 30 साल की थी। तब उसे छह बेटे थे। उसी दौरान वह थाना क्षेत्र के छाताकुंड निवासी विश्वनाथ साह से प्रेम करने लगी। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो वह अपने पति और बेटों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। उसके बाद से वह छत्तीसगढ़ के सीतापुर जाकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। 

15 दिन पहले ही यशोदा देवी के प्रेमी विश्वनाथ की मौत हो गई। उसके बाद विश्वनाथ के घर वालों ने भी उसे अपनाने से इंकार कर दिया उसके बाद वह अकेली पड़ गई।
वहां से उसने अपने घर लौटने का निर्णय लिया। यहां वह रविवार रात करीब नौ बजे पहुंची। जब गांव में पहुंची तो उसे देखकर परिवार के लोग अचंभित रह गए। उसके साथ बेरूखी दिखाते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। पर वह वहीं रहने पर अड़ी थी। रातभर घर से बाहर दरवाजे पर पड़ी रही। सुबह हुआ तो एक बार फिर गांव के लोग मामले को सुलझाने में लग गए। उसी दौरान यशोदा ने गांव के लोगों को बताया कि वह भले ही प्रेमी के साथ रह रही थी, पर अपने बेटों से लगातार संपर्क में थी। बेटों को जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी करती थी। उसके बाद गांव के लोगों के सामने बेटों ने भी मां से मिल रही मदद को स्वीकार किया। गांव के लोगों के समझाने के बाद परिजन उसे साथ रखने पर सहमत हो गए। उसके बेटे और बहुओं ने कहा कि अब उनकी मां उनके साथ ही रहेगी।  

इसके बाद पति नरेश साह ने भी सहमति जताई। परिवार में सहमति बनने के बाद जब वह घर के अंदर गई, तो नजारा कुछ अलग था। बच्चों को छोड़कर गई महिला का घर भरापूरा था। अपने पास सात पोता, नौ पोती और तीन परपोतों को देखकर वह भावुक हो गई। बारी-बारी से गले लगाकर वह रोने लगी। यह नजारा देख आसपास के लोग भी भावुक हो गए।

ताज़ा समाचार

11वी की छात्रा हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार , इंस्टाग्राम फ्रेंड ने छात्रा को ऐसे फंसाया जाल में
11वी की छात्रा हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार , इंस्टाग्राम फ्रेंड ने छात्रा को ऐसे फंसाया जाल में
एक और बड़ा रेल हादसा - मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतरे , रेल परिचालन हुआ ठप्प
एक और बड़ा रेल हादसा - मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतरे , रेल परिचालन हुआ ठप्प
छत्तीसगढ़ - लोहारीडीह कांड में सरकार की बड़ी कार्यवाही , ASP को किया गया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - लोहारीडीह कांड में सरकार की बड़ी कार्यवाही , ASP को किया गया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - शिक्षक केशव प्रसाद बंजारे गिरफ्तार , किया था यह बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शिक्षक केशव प्रसाद बंजारे गिरफ्तार , किया था यह बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - वन नेशन वन इलेक्सन पर पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने दी प्रतिक्रिया , कही यह बात,,
छत्तीसगढ़ - वन नेशन वन इलेक्सन पर पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने दी प्रतिक्रिया , कही यह बात,,
छत्तीसगढ़ - श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , 25 से अधिक लोग घायल
छत्तीसगढ़ - श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , 25 से अधिक लोग घायल
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा , जलप्रपात में डूबने से एक युवक की मौत , पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा , जलप्रपात में डूबने से एक युवक की मौत , पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , दो आरोपी गिरफ्तार , इस वजह से किया था कत्ल
जांजगीर चाम्पा - अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , दो आरोपी गिरफ्तार , इस वजह से किया था कत्ल
जांजगीर चाम्पा - महिला के साथ रेप , लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम
जांजगीर चाम्पा - महिला के साथ रेप , लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम
बड़ा सड़क हादसा - ऑटो के उपर पलटा हायवा , 07 लोगो की मौके पर ही मौत , कई लोगो की हालत नाजुक
बड़ा सड़क हादसा - ऑटो के उपर पलटा हायवा , 07 लोगो की मौके पर ही मौत , कई लोगो की हालत नाजुक
https://free-hit-counters.net/