छत्तीसगढ़ - मेल और शालीमार एक्सप्रेस के A/C कोच में चोरों का धावा , तीन यात्रियों का 12 लाख का सामान पार

बिलासपुर , 05-03-2024 8:19:36 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मेल और शालीमार एक्सप्रेस के A/C कोच में चोरों का धावा , तीन यात्रियों का 12 लाख का सामान पार
बिलासपुर 05 मार्च 2024 - शालीमार - कुर्ला एक्सप्रेस व हावड़ा - मुंबई मेल के एसी कोच में चोरों ने तीन यात्रियों को निशाना बनाया। गहने व नकद समेत 11 लाख 40 हजार रुपये का माल लेकर रफू चक्कर हो गए। यात्रियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटना की रिपोर्ट GRP थाने में दर्ज कराई। घटना रायगढ़ से बिलासपुर के बीच की होने के कारण रायपुर GRP ने शून्य में अपराध दर्ज कर केस डायरी बिलासपुर GRP थाने को भेजी है। GRP के अनुसार घटना रविवार की है।

झारखंड रांची के निकेट लेख एवेन्यु काके रोड निवासी मधुसुदन अग्रवाल 18030 शालीमार - कुर्ला एक्सप्रेस के A- 1 कोच की बर्थ नंबर 39, 31, 01, 3, 4, 12, व 06 परिवार के साथ राउरकेला से रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए यात्रा कर रहे थे। बिलासपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद सुबह 7:10 सुबह नींद खुली तो देखा सीट नंबर 31 के नीचे रखा काले रंग का सूटकेश नहीं था। इसके अंदर कपडे के अलावा सोने की दो चूड़ी, एक हीरे का नेकलेस, हीरे की कान की बालियां व अंगूठी, सोने की एक चेन, कान की बाली, अंगूठी समेत छह लाख 10 हजार रुपये के गहने रखे थे। इस घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल टीटीई को दी। इसके साथ ही 139 हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज की। 

दूसरी घटना भी शालीमार एक्सप्रेस की है। झारखंड सराईकेला निवासी संजय कुमार चौधरी ट्रेन के A- कोच की बर्थ नंबर 41, 38, 42 व 40 में स्वजन के साथ टाटानगर से रायपुर के लिए यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान रखे दोनों ट्राली बैग के वह बर्थ नंबर 37 के नीचे रखे हुए थे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में नींद खुली, तब ट्राली बैग गायब थे। बैग में कपड़ों के अलावा पांच लाख रुपये नकद रखे हुए थे। इस मामले की भी रिपोर्ट भी प्रार्थी ने रायपुर GRP थाने में दर्ज कराई है। 

तीसरी घटना हावड़ा- मुंबई मेल ट्रेन की है। पश्चिम बंगाल के बांकुरा निवासी अरुणगदास सासु मां का इलाज कराने के लिए मुंबई जा रहे थे। उनका रिजर्वेशन 43, 44 व 45 नंबर बर्थ था। उन्होंने ट्राली सूटकेश नीचे चेन बांधकर रखा। सुबह आठ बजे नींद खुली, तो देख सूटकेश गायब था। जिसके अंदर 20 हजार रुपये नकद समेत 30 हजार रुपये के समान थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर रेलवे के दोनों सुरक्षा विभाग GRP व RPF अमला सकते में हैं। दोनों ने जांच के लिए अलग- अलग टीम बनाई है। यह टीम संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है। इसके अलावा रायगढ़ से बिलासपुर तक जितने रेलवे स्टेशनों में CCTV लगे हैं , उन सभी के फुटेज खंगाल रही है। उम्मीद है कि जल्द ठोस सुराग मिलने मिल जाएगा।

ताज़ा समाचार

10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक??, सरकारी पोल्ट्रीफार्म में 05 हजार मुर्गे और मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लॉज में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 12 लाख के साथ अलग अलग राज्यो के 22 जुआरी गिरफ्तार
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH