नशीली दवा पिला कर युवती का कराया रेप , फिर अश्लील वीडियो बना कर अलग अलग सात लोगो से करवाया दुष्कर्म ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नशीली दवा पिला कर युवती का कराया रेप , फिर अश्लील वीडियो बना कर अलग अलग सात लोगो से करवाया दुष्कर्म ,,
लखनऊ 21 सितम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के लखनऊ में नाबालिग युवती के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग युवती का वीडियो भी बना लिया था और उसको वायरल कर दिया. घर वालों को पता लगने पर घर वालों ने लड़की को घर से निकाल दिया. लड़की ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई और न्याय की मांग की है. हालांकि पीड़ित 7 महीने की गर्भवती है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
जानकारी के मुताबिक सहादतगंज थाना क्षेत्र में 1 साल पहले अक्टूबर 2019 में राशन की दुकान पर अलीना नाम की लड़की से नाबालिग पीड़ता की मुलाकात हुई थी. अलीना ने नाबालिग युवती को बहाने से अपने घर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर कमरे में बंद कर एक लड़के को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कराया और उसकी एक वीडियो फिल्म भी बना लिया.

उस घटना के बाद से वह नाबालिग को बराबर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग पांच से सात लोगों के पास ले जाकर दुष्कर्म करवाती रही. पीड़िता जब भी इसका विरोध किया तो अलीना ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही साथ उसकी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया करती थी.
लॉकडाउन में पीड़िता ने अलीना की बात मानने से मना कर दिया तो अलीना ने धोखे से बनाया हुआ वीडियो वायरल कर दिया. वह वायरल वीडियो पीड़ित नाबालिग युवती के छोटे मौसा के मोबाइल पर आने के बाद उसके परिवार वालों को इस बात की जानकारी लगी.
उसके बाद परिजनों ने जब उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया तो पीड़िता 7 महीने की गर्भवती निकली. जिसके बाद पीड़िता को घर वालों ने अपने घर से निकाल दिया. पीड़िता ने अकेले थाने पहुंचकर एक महिला सहित पांच से सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH