जिस्म फरोसी के अड्डे पर होता था कैट वाक , चाल के हिसाब से होता था कीमत तय ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिस्म फरोसी के अड्डे पर होता था कैट वाक , चाल के हिसाब से होता था कीमत तय ,,
आगरा 20 सितम्बर 2020 - स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार होता है। आगरा में एक स्पा सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें बाकायदा ग्राहक के सामने युवतियों की कैटवॉक कराई जाती है। ताकि वह पसंद कर ले कि किससे मसाज करानी है। वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंच गया है। एसपी सिटी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। ताजगंज क्षेत्र स्थित एक मॉल में तीन स्पा सेंटर हैं। स्पा संचालकों का कहना है कि उनके पास लाइसेंस है। वे कोई गलत काम नहीं करते। इनमें से ही एक स्पा सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक युवक ग्राहक बनकर जाता है। मसाज के रेट पूछता है। काउंटर पर एक युवती बैठी है। उसने मास्क लगा रखा है। बराबर में एक युवक खड़ा है। एक अन्य कर्मचारी स्पा सेंटर के केबिन की गैलरी का दरवाजा खोलता है। सामने से एक-एक करके छह युवतियां कैटवॉक करती हुई आती हैं। इन युवतियों को उस ग्राहक को दिखाया जाता है। युवतियों को देखने के बाद युवक बाहर आ जाता है। बाहर आते समय भी वह कैमरा ऑन रखता है। जिसे देखकर साफ हो रहा है कि वीडियो मॉल का है। वीडियो 1.56 मिनट का है। वीडियो में मसाज के 1200 रुपये बताए जाते हैं। सवाल यह उठ रहा है कि युवक मसाज कराने आया था तो उसके सामने युवतियों की कैटवॉक क्यों कराई गई। वीडियो से कहीं न कहीं ये बात सामने आ रही है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की शिकायत गलत नहीं थी। ऐसा नहीं होता तो युवतियों की कैटवॉक नहीं कराई जाती। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं।
स्पा सेंटर के एक नहीं तीन वीडियो वायरल हुए हैं। दो वीडियो अलग-अलग स्पा सेंटरों के हैं। एक वीडियो स्पा सेंटरों के एजेंट का है। वे यह जानकारी दे रहा है कि कहां पर ज्यादा सुंदर युवतियां काम करती हैं। पूर्व में अकेले ताजगंज क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक स्पा सेंटर संचालित थे। जनवरी में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। ज्यादातर स्पा सेंटरों पर ताला लग गया था। होटलों में ही स्पा सेंटर संचालित रह गए थे। लॉक डाउन में होटलों में भी स्पा सेंटर बंद हो गए थे। कोरोना काल में स्पा सेंटरों पर मसाज खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद बिना किसी प्रशासनिक आदेश के इन्हें खोल दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH