बड़ी खबर - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 14 लोगो की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 29-02-2024 5:17:37 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 14 लोगो की मौके पर ही मौत
शहपुरा 29 फरवरी 2024 - शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बड़झर घाट में बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 घायल हो गए। रात में पुलिस तक जानकारी विलंब से पहुंची। इसी के चलते लगभग डेढ़ घंटे तक घायल मौके पर ही तड़पते रहे। पिकअप वाहन 20 फीट नीचे खेत में जाकर पलट गया। हादसे में एक ही गांव के 11 लोगों की जान गई है।

जानकारी के अनुसार, यह लोग किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी हादसे का शि‍कार हुए। डिंडौरी बिछिया बड़छर गांव में जैसे ही इनका पिकअप वाहन पहुंचा वो बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना का श‍िकार सभी लोग आमादेवी गांव के निवासी हैं।

दुर्घटना में मदन सिंह आर्मो 50 वर्ष, पीतम बरकड़े 16 वर्ष, पुन्नू पिता रामलाल 55 वर्ष, भद्दी बाई 35 वर्ष, सेम बाई पति रमेश 40 वर्ष, लाल सिंह 53 वर्ष, मुलिया 60 वर्ष, तितरी बाई 50 वर्ष, सावित्री 55 वर्ष, सरजू 45 वर्ष, रामी बाई 35 वर्ष, बसंती 30 वर्ष,रामवती 30 वर्ष, कृपाल 45 वर्ष की मौके  पर मौत हुई है। अधिकांश मृतक अमहाई देवरी निवासी हैं। मृतकों में छह पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं।

मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने मृतकों के स्‍वजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। जिला प्रशासन की ओर से परिवारों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। इस हादसे पर पीएम नरेंद्र माेदी और उपराष्‍ट्रपति जगदीश धनखड़ ने दुख जताया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 12वी बोर्ड के इस विषय का पेपर निरस्त, फिर से होगी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम

छत्तीसगढ़ - 33 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का CMO और एकाउंटेंट गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा - मामूली विवाद पर दिनदहाड़े चली गोली, एक ब्यक्ती घायल, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 07 सटोरिये गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत

सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद

सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH