छत्तीसगढ़ - अधिवक्ता संघ ने लिया बड़ा फैसला , रिशु अपहरण और हत्याकांड के आरोपियो का नही लड़ेंगे केस

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अधिवक्ता संघ ने लिया बड़ा फैसला , रिशु अपहरण और हत्याकांड के आरोपियो का नही लड़ेंगे केस
अम्बिकापुर 29 फरवरी 2024 - स्कूली छात्र रिशु कश्यप के अपहरण और हत्या के मामले में अधिवक्ता संघ ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। प्रतापपुर अधिवक्ता संघ ने घटना के आरोपितों की पैरवी नहीं करने और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई है।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धनंजय गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए यह निर्णय लिया है कि प्रतापपुर के होनहार बालक रिशु कश्यप का फिरौती के लिए अपहरण कर उसकी जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले आरोपितों की पैरवी कोई भी अधिवक्ता किसी भी सूरत में नहीं करेगा। 

धनंजय गुप्ता ने कहा कि पूरी मानव जाति को शर्मसार कर देने वाली इस घटना से केवल नगरवासी ही नहीं बल्कि अधिवक्ता संघ भी आहत और आक्रोशित है। इसलिए अधिवक्ताओं ने आरोपितों की पैरवी न करने का निर्णय लिया है। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के घर जाकर अपनी भावनाओं से भी अवगत करा दिया है।

होटल कारोबारी अशोक कश्यप के इकलौते मासूम पुत्र रिशु (10) के अपहरण और हत्या से समूचा प्रतापपुर उद्वेलित है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH