इज्जत बचाने के लिए युवती भागी सड़क पर लेकिन आ गई मौत , जाने क्या है मामला

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इज्जत बचाने के लिए युवती भागी सड़क पर लेकिन आ गई मौत , जाने क्या है मामला
विल्लूपुरम 26 फरवरी 2024 - इज्जत बचाने की जद्दोजहद में जान गंवा दी। घटना तमिलनाडु की है, जहां एक युवती ने बदमाशों से कथित तौर पर अस्मत बचाने के लिए सड़क पर भागना शुरू कर दिया। नतीजा यह हुआ कि वह एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस की तरफ से जांच जारी है और कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, थ्रिसूर की रहने वाली 20 साल की पवित्रा 21 वर्षीय दोस्त पी रमेश के साथ जा रही थी। रमेश तमिलनाडु के माधवराम के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात थिरुवन्नामलाई के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि ओल्लाकुर टोलगेट आते ही बाइक पर दो युवक आए और उन्हें रोक लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, रमेश ने बयान दिया है कि युवकों ने उसका फोन ले लिया और पवित्रा के साथ बदसलूकी करने लगे थे। इससे बचने के लिए पवित्रा ने सड़क पर दौड़ना शुरू कर दिया और वह कार से टकरा गई। पवित्रा को टक्कर मारने के बाद कार भी निकल गई और कथित तौर पर बदसलूकी करने वाले दो अज्ञात बदमाश भी भाग गए। 

इस घटना में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डिप्टी IG दिशा मित्तल और डीएपी दीवक सीवाच जानकारी जुटाने के लिए मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम का भी गठन किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH