बेटे की प्रेमिका को माँ ने घर बुलाया और कर दी हत्या , हत्या की वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटे की प्रेमिका को माँ ने घर बुलाया और कर दी हत्या , हत्या की वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
भिंड 25 फरवरी 2024 - भिंड जिले के लहार थाना अंतर्गत बड़ोखरी गांव में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी की मां ने की थी। आरोपित महिला का कहना है कि युवती ने बेटे को प्यार के चंगुल में फंसा रखा था, जिसके चलते बेटे की दो बार सगाई टूट गई थी।

एसपी डा. असित यादव ने बताया कि लहार के बड़ोखरी गांव में सुरेश शाक्य की 22 वर्षीय बेटी आरती 18 रविवार को छोटे भाई पुष्पेंद्र को सोता छोड़कर करीब 10 बजे घर से चली गई थी। सुबह जब पुष्पेंद्र ने बहन को घर में नहीं पाया तो गेट बाहर से बंद था तो पड़ोसियों की मदद से गेट खुलवाकर बहन की तलाश की।

आरती का का शव करीब 100 मीटर दूर तिलक सिंह राजावत के बाड़े में भूसा के कूप में मिला। उसके मुंह में भूसा भरा था, गले में निशान मिले थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गांव में पूछताछ की तो पता चला कि युवती का प्रेम प्रसंग गांव के शैलेंद्र सिंह चौहान से चल रहा था। पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली तो अंतिम बार बातचीत छुन्नी पत्नी जगत सिंह चौहान निवासी बड़ोखरी से हुई थी। उससे पूछताछ की तो पहले तो उसने कहा कि उसकी सिर्फ मोबाइल पर बात हुई थी, लेकिन बाद में हत्या करना स्वीकार कर लिया। 

उसने बताया कि आरती और शैलेंद्र के प्रेम प्रसंग से गांव और समाज में उनकी बदनामी होने लगी थी। बेटे की दो बार सगाई टूट चुकी थी। आरती शादी के लिए भी दबाव बना रही थी। बेटे को पति के साथ अहमदाबाद भेज दिया फिर भी युवती बेटे से बात कर रही थी इसलिए बेटा अन्य जगह शादी नहीं कर रहा था।

18 फरवरी की रात उसने आरती को काल कर बुलाया और तिलक सिंह के बाड़े में ले गई। यहां बेटे से बात करना बंद करने का कहा परंतु वह नहीं मानी। बातों-बातों में भूसा के कूप में ले गई और शाल व दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। शव भूसा में छिपा दिया और वहां से भाग गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH