छत्तीसगढ़ - शादी की खुशियां मातम में बदली , मामा की शादी में आये दो मासूमो की तलाब में डूब कर मौत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी की खुशियां मातम में बदली , मामा की शादी में आये दो मासूमो की तलाब में डूब कर मौत
बिलासपुर 25 फरवरी 2024 - बिलासपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. मामा के घर शादी में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई. हादसा तालाब में नहाने के दौरान हुआ. इस हादसे से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई है. घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र के बोदरी की है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, बेलटुकरी निवासी संदीप निर्मलकर अपने साले प्रदीप निर्मलकर की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल बोदरी आए थे. 25 फरवरी से प्रदीप की शादी का कार्यक्रम शुरू होने वाला था. 24 फरवरी को उनका बेटा कुलदीप निर्मलकर 9 साल, सुशांत निर्मलकर 7 साल और एक अन्य बच्चा घर के पीछे तालाब में नहाने गए थे।

नहाते समय कुलदीप और सुशांत गहराई में जाकर डूबने लगे. जहां तालाब में नहा रहे लोगों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण तालाब पहुंचे. तालाब में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को खोजकर बाहर निकाला. दोनों बच्चों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टर ने परिक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि एक दिन बाद मामा के घर में शादी शुरू होने वाली थी. सभी मेहमान शादी के लिए आ गए थे और जोर शोर के शादी की तैयारी चल रही थी. सगे दो भांजों की मौत से घर में मातम पसर गया. घटना की सूचना पर चकरभाटा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH