छत्तीसगढ़ - रामपुर के पहाड़ में लगी भीषण आग , दूर तक दिखाई दे रही है लपटे , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रामपुर के पहाड़ में लगी भीषण आग , दूर तक दिखाई दे रही है लपटे , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
रायगढ़ 25 फरवरी 2024 - रायगढ़ जिले में गर्मी का मौसम शुरू होते ही पहाड़ों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे के आसपास शहर के अंदर ही रामपुर के पहाड़ के जंगल में आग की लपटें देखी गई। इस आग को कई किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा रहा था। गर्मी के दिनों में रायगढ़ जिले के पहाड़ों और जंगलों में इस तरह की घटना होना आम बात है। 

रामपुर क्षेत्र के युवाओं ने बताया कि पिछले साल भी यहां के पहाड़ में आग लगने की घटना कई बार सामने आ चुकी है। लेकिन इसके बावजूद वन विभाग इस ओर गंभीर नही हैं। लोगों का कहना था कि वन विभाग के अधिकारियों के अलावा दमकल विभाग को आग लगने की घटना से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद कई घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वन विभाग के तरफ से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा। 

इस मामले में रायगढ़ वन परिक्षेत्र की रेंजर लीला पटेल ने बताया कि पहाड़ में आग लगने की सूचना शाम को मिल गई थी जिसके बाद देर रात तक आग को बुझा लिया गया है। बता दें कि गर्मी के दिनों में हर साल जंगल में आग लगने की खबरें लगातार सामने आते रही है। वहीं वन विभाग के द्वारा गर्मी के दिनों में जंगलों में आग लगने की घटना से निपटने कई तरह की योजना बनाई जाती है। साथ ही साथ जागरूकता अभियान चलाते हुए इसे रोकने की बात कही जाती है। लेकिन परिणाम इसके उलट देखने को मिलते रहा है।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH