पूर्व सरपंच ने युवती के साथ किया रेप , शादी के बाद भी ससुराल जा कर बनाता रहा संबंध , फिर हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 25-02-2024 1:52:01 AM
Anil Tamboli
पूर्व सरपंच ने युवती के साथ किया रेप , शादी के बाद भी ससुराल जा कर बनाता रहा संबंध , फिर हुआ यह
गोरखपुर 24 फरवरी 2024 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां उरुवा थाना क्षेत्र में एक युवती ने पूर्व सरपंच पर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि पूर्व सरपंच ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ तीन साल से लगातार रेप कर रहा था. यहीं नहीं, युवती की शादी हो जाने के बाद आरोपी उसके ससुराल पहुंच जाता और उसे हवस का शिकार बनाता. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने लिखा है कि तीन साल पहले महेंद्र पासवान गांव का सरपंच था. इस दौरान रोजगार व बेहतर जीवन का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और लगातार तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा. इधर, शादी हो गई तो ससुराल भी पहुंचने लगा. विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. ऐसे में मेरी ससुराल वाले उस पर शक करने लगे।

महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले पूछने लगे कि यह व्यक्ति (आरोपी) क्यों बार-बार आता है. तुम्हारे मायके के परिवार वाले इतना जल्दी- जल्दी नहीं आते हैं. कोई गलत बात तो नहीं है. धीरे-धीरे ससुराल में सभी लोग शक की निगाह से देखने लगे. मैंने कई बार इस पूर्व सरपंच को मना किया, लेकिन वह नहीं माना. मैं अब परेशान हो गई हूं. मेरी शादी टूटने के कगार पर है. ससुराल वाले मुझे घर से निकालने वाले हैं. ऐसे में मैंने सबको सच्चाई बता दी है।

इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूर्व प्रधान महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH