देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , सात नाबालिग सहित कई युवतियों को कराया गया मुक्त ,,

बिहार , 20-09-2020 5:54:57 AM
Anil Tamboli
देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , सात नाबालिग सहित कई युवतियों को कराया गया मुक्त ,,
पूर्णिया 20 सितम्बर 2020 -  बिहार के पूर्णिया में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सात नाबालिग समेत 15 लड़कियों को देह व्यापार (Sex Racket) के दलदल से छुड़वाया है. पुलिस ने मौके से आठ युवकों को भी गिरफ्तार किया है.
आईजी कमजोर वर्ग रत्न संजय कटियार के निर्देशन में राजधानी पटना से आई कमजोर वर्ग सीआईडी, सीसीएसटी बिहार और स्थानीय चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को पूर्णिया के खुश्कीबाग और गुलाबबाग रेड लाइट इलाके में छापेमारी की. इस कार्रवाई में खुश्कीगंज से सात नाबालिग समेत 10 लड़कियों को मुक्त कराया गया है. पुलिस ने यहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं गुलाबबाग रेड लाइट एरिया में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त पांच लड़कियों को मुक्त कराया है. पुलिस ने मौके से छह युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है.
सीसीएसटी के बिहार कन्वेनर वाई.के गौतम ने कहा कि उन लोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा होता है. वहीं पटना से आए सीआईडी के अधिकारियों ने बताया कि उन लोगों को और भी बड़ी सफलता मिलती लेकिन स्थानीय टीम के द्वारा उन्हें डायवर्ट कर दिया गया.
पुलिस के मुताबिक रिहा करवाई गई लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था. उन लोगों की प्राथमिकता है कि इन लड़कियों की काउन्सलिंग कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जाए जिससे उन्हें देह व्यापार के दलदल से छुटकारा मिल सके.
बता दें कि सदर थाना से महज दो किलोमीटर दूर खुश्कीबाग और गुलाबबाग में अनैतिक देह व्यापार का धंधा खुलेआम हो रहा है. पहले भी यहां कई बार यहां छापामारी हुई है लेकिन कुछ समय बाद फिर से देह व्यापार की मंडी सजने लगती है जिससे पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।
देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , सात नाबालिग सहित कई युवतियों को कराया गया मुक्त ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH