डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार SUV , हादसे में महिला विधायक की मौके पर ही मौत , पार्टी में शोक की लहर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार SUV , हादसे में महिला विधायक की मौके पर ही मौत , पार्टी में शोक की लहर
सिकंदराबाद 23 फरवरी 2024 - तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) विधायक जी. लस्या नंदिता की एक कार एक्सीडेंट में आज सुबह (शुक्रवार, 23 फरवरी) मौत हो गई। लस्या नंदिता 37 साल की थीं। वे ​​​​सिकंदराबाद कैंटोन्मेंट से विधायक थीं। हादसे के वक्त नंदिता एक SUV में सफर कर रही थीं। साथ में ड्राइवर भी था। नंदिता ड्राइविंग सीट के बगल में बैठी थीं। संगारेड्डी जिले में सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।

इससे नंदिता और ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने नंदिता को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

1986 में हैदराबाद में जन्मी लस्या नंदिता BRS के पूर्व विधायक दिवंगत जी सयाना की बेटी थीं। जी सयाना पांच बार विधायक रहे थे। पिछले साल 19 फरवरी को बीमारी से उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद नंदिता को उनकी राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

BRS ने नवंबर 2023 में तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सिकंदराबाद कैंटोन्मेंट सीट से नंदिता को अपना प्रत्याशी बनाया था। नंदिता यहां से विधायक चुनी गईं। विधायक बनने से पहले नंदिता 2016 से कवाडीगुडा वार्ड के पार्षद के रूप में काम कर रही थीं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने BRS विधायक लस्या नंदिता की मौत पर शोक जताया है। तेलंगाना सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा - लस्या नंदिता की असमय मौत ने मुझे गहरा सदमा दिया है। नंदिता के पिता सयन्ना मेरे करीबी थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH