कार्यक्रम के दौरान मशहूर कथावाचक जया किशोरी के साथ छेड़खानी , FIR हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार्यक्रम के दौरान मशहूर कथावाचक जया किशोरी के साथ छेड़खानी , FIR हुआ दर्ज
लखनऊ 22 फरवरी 2024 - देश की मशहूर कथावाचक जया किशोरी यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आईं थीं. यहां पर उनके साथ ही एक बड़ी घटना घट गई. कार्यक्रम में एक युवक जया किशोरी का पीछा करते हुए स्टेज पर पहुंच गया और वहां पर उसने उनके साथा अभद्रता की. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. कार्यक्रम के बाद जया के मुंह बोले भाई ने हजरतगंज थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल, महशूर मोटिवेशनल स्पीकर व कथा वाचक जया किशोरी मंगलवार को महिला हेल्प लाइन 1090 के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ के गन्ना संस्थान पँहुची थी।

हजरतगंज थाने में कोलकाता के रहने वाले दीपक ओझा ने जो FIR दर्ज कराई है, उसमें बताया है कि जया किशोरी का गन्ना संस्थान में कार्यक्रम था. इस दौरान युवक दीपेश ठाकुरदास थवानी कार्यक्रम स्थल में जया किशोरी का पीछा करते हुए पहुंच गया. स्टेज पर चढ़ने का प्रयास करने लगा और जया को जान से मारने की धमकी देने लगा।

शिकायतकर्ता दीपक ओझा ने बताया कि यह पहली बार नहीं था जब दीपेश जया किशोरी का पीछा करते हुए उनके पास पहुंचा था. इससे पहले भी हैदराबाद , जयपुर और जालंधर समेत कई स्थानों पर पहुंच कर जया को जान से मारने की धमकी दे चुका है. हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH