देवर के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देखना पिता को पड़ा भारी , मिली खौफनाक मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देवर के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देखना पिता को पड़ा भारी , मिली खौफनाक मौत
रामपुर 20 फरवरी 2024 - अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव के इमामबाड़ा के मुतवल्ली तस्वीर मियां की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी बेटी ने की थी। अवैध संबंध में बाधक बनने पर बेटी ने अपने देवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या मामले में मुतवल्ली की बेटी और उसके देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव में 16 फरवरी को इमामबाड़ा के मुतवल्ली तस्वीर मियां (62) की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। तस्वीर मियां की लाश इमामबाड़ा परिसर में पड़ी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दामाद अब्दुल रहमान ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुतवल्ली तस्वीर मियां की बेटी हमशीरन के संबंध उसके देवर गुड्डू से रहे। 15 व 16 फरवरी की रात में मुतवल्ली ने अपनी बेटी हमशीरन को उसके देवर गुड्डू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसका मुतवल्ली ने विरोध किया था।

उस वक्त इन दोनों के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन हमशीरन और गुड्डूू ने मिलकर अपने पिता तस्वीर मियां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और फिर इमामबाड़ा में ही घटना को अंजाम दे दिया। पहले हत्यारोपियों ने चीख न निकले इसके लिए उनहोंने मुतवल्ली के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।

एसपी ने बताया कि दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दांव भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH