शादी में नशेड़ी रिश्तेदार ने की हर्ष फायरिंग , मेहमान के सीने से पार हुई गोली , मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी में नशेड़ी रिश्तेदार ने की हर्ष फायरिंग , मेहमान के सीने से पार हुई गोली , मचा हड़कंप
शिवपुरी 19 फरवरी 2024 - शिवपुरी के फिजिकल थानांतर्गत छत्री कालोनी में एक शादी समारोह के दौरान मीसाबंदी के पुत्र ने शराब के नशे हर्ष फायर कर दिया। इस दौरान एक गोली दूल्हे के चाचा के कंधे को छूते हुए एक अन्य रिश्तेदार की छाती के आर-पार निकल गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गोली स्टेज पर खड़े लोगों को लगी है और दूल्हा-दुल्हन बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात छत्री कालोनी में लल्लू कुशवाह की बेटी उषा की बारात लालमाटी कोठी नंबर 27 से आई थी। बरात में नबाब साहब रोड निवासी मीसाबंदी महेश गौतम का बेटा भारत गौतम भी शामिल हुआ। खाना खाते वक्त भारत गौतम ने अपने पिता की लाइसेंसी 32 बोर की रिवाल्वर निकाली और तीन बार फायरिंग की।

इस मामले में फिजिकल थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि रात में हर्ष फायर के दौरान एक व्यक्ति को गोली छूते हुए निकल गई जबकि दूसरे व्यक्ति की छाती के आरपार निकली। हमने मौके से 32 बोर की रिवाल्वर की गोली जब्त कर ली है। आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपित फिलहाल फरार है। रिवाल्वर किसकी थी, कौन सी थी यह तो आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही पता चल सकेगा।  

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH