छत्तीसगढ़ - बच गई पालिका अध्यक्ष की कुर्शी , पार्षदों का अविश्वास प्रस्ताव हुआ ध्वस्त , समर्थकों में जश्न का माहौल
बालोद , 19-02-2024 10:36:40 PM
बालोद 19 फरवरी 2024 - बालोद जिले के सबसे बड़े नगर पालिका दल्लीराजहरा में कांग्रेसियों ने फिर से अपना कब्जा जमा लिया है. यहां बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष शिबू नायर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन किया था, जिस पर आज पीठासीन अधिकारी सुरेश कुमार साहू की उपस्थिति में अविश्वास मत पर मतदान कराया गया।
पालिका क्षेत्र के कुल 27 वार्डों में से 25 वार्डों के पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया, जिसमें वार्ड नंबर 8 और 23 के पार्षद अनुपस्थिति रहे. इसमें एक भाजपा और एक कांग्रेस का था. टोटल 27 पार्षदों में से कांग्रेस के 9 पार्षद एवं भाजपा के 13 पार्षद थे।
वहीं निर्दलीय 5 पार्षद थे. बावजूद इसके अध्यक्ष के समर्थन में 11 वोट तो बीजेपी के समर्थन में 11 वोट पड़े. वहीं 3 वोट निरस्त हुए. इस तरह शिबू नायर अपने अध्यक्ष पद को बचाए रखने में सफल हुए और अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया।

















