ट्रेन के लोको पॉयलट का अंडरवियर हुआ चोरी , सहकर्मी पर चोरी का शक , वायरल हुआ शिकायती पत्र

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रेन के लोको पॉयलट का अंडरवियर हुआ चोरी , सहकर्मी पर चोरी का शक , वायरल हुआ शिकायती पत्र
वाराणसी 18 फरवरी 2024 - ट्रेनों की लेटलतीफी अथवा किसी तकनीकी गड़बड़ी पर लोको पायलट और गार्ड द्वारा स्टेशन मास्टर को मेमो देने के मामले तो आते रहते हैं लेकिन अंडरवियर गायब हो जाने पर लोको पायलट का ऐसा कदम उठाना रेलवे के साथ सोशल मीडिया में भी चर्चा में आ गया है। 

दरअसल वाराणसी मण्डल के एक लोको पायलट ने अपने सहकर्मी गार्ड पर अंडरवियर उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए जौनपुर स्टेशन मास्टर को एक मेमो दिया है अब यह मेमो शोसल मीडिया में वायरल होते हुए स्टेशन मास्टर से होते हुए आला अफसरों तक पहुंच चुका है। अफसर हैरान हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 

मेमो के वायरल होने के बाद अब आरोप लगाने वाला लोको पायलट बुरा फंस गया है। फोन पर उसने बताया कि मजाक में मेमो बनाया था, न जाने कैसे वायरल हो गया। उसने खुद बताया कि अब इसकी वजह से ही वह छुट्टी पर है। उधर, जिस गार्ड पर आरोप लगाया गया है उसने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाने वाले लोको पायलट के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की बात कही है। 

मेमो में लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को लिखा है कि 14 फरवरी को 22420 जौनपुर - गाजीपुर सिटी पैसेंजर में काम किया। गाजीपुर रनिंग रूम में अंडरवियर सूखने के लिए बाहर रखे थे, संभवत ट्रेन मैनेजर ने नया समझ कर अपने बैग में रख लिया। मांगने पर नहीं दिए, बोले नया खरीद लीजिएगा। अत संरक्षा और सुरक्षा को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाए। इस मेमो को जौनपुर के स्टेशन मास्टर ने रिसीव किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH