शिक्षा विभाग की महिला क्लर्क रानी शर्मा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिक्षा विभाग की महिला क्लर्क रानी शर्मा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही
भोपाल 17 फरवरी 2024 - लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की एक महिला क्लर्क को 10000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला बरखेड़ा में स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संकुल केंद्र में वरिष्ठ लिपिक के तौर पर पदस्थ है। उस पर एक प्राथमिक शाला की सहायक शिक्षिका ने पेंशन संबंधी कागजी कार्रवाई करने के ऐवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस पर लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

शुक्रवार दोपहर जैसे ही फरियादी महिला ने स्कूल के कार्यालय पहुंचकर आरोपित महिला क्लर्क को रुपयों से भरा लिफाफा सौंपा, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित महिला क्लर्क से पूछताछ शुरू कर दी है।

लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला पिपलिया पेंदे खां में सहायक शिक्षिका लिओलिना इक्का ने 14 फरवरी को एक शिकायती आवेदन दिया था। उसमें उन्होंने बताया कि वह इसी साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाली हैं और उन्होंने अपनी पेंशन से संबंधित समस्त दस्तावेज विगत जनवरी में संकुल केंद्र शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा की लेखा शाखा में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा के पास जमा कर दिए थे।

उपरोक्त कार्य को करने के ऐवज में रानी शर्मा द्वारा उनसे 50000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। बाद में उनके बीच 25000 रुपये पर सहमति बनी और 15000 रुपए पहले देने एवं बाकी रुपए काम होने के बाद देना तय हुआ। शिकायत की तस्दीक करने के बाद आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। शुक्रवार को फरियादी महिला ने जैसे संकुल केंद्र पहुंचकर आरोपित महिला क्लर्क को 10000 रुपयों से भरा लिफाफा दिया, लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH