छत्तीसगढ़ - तंत्र विद्या से रुपयों की बारिश का झांसा देकर दो युवतियों से रेप , एक महिला सहित 03 गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तंत्र विद्या से रुपयों की बारिश का झांसा देकर दो युवतियों से रेप , एक महिला सहित 03 गिरफ्तार
बिलासपुर 15 फरवरी 2024 - न्यायधानी बिलासपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ढोंगी बाबा ने तंत्र-मंत्र और पूजा करने के बाद पैसा बरसने की बात कहकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म को अंजाम दिया। जिसके बाद ढोंगी की सच्चाई का पता लगने के बाद पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की, इस मामले में पुलिस ने आरोपी का पर्दाफाश करते हुए उसे धर दबोचा, वहीं इस अपराध में उसका साथ देने वाले 3 युवक समेत एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर की प्रभारी एसपी अर्चना झा ने बताया कि नाबालिग के परिजनों को तंत्र-मंत्र और पूजा विधि कर पैसे बरसने का झांसा देकर आरोपियों ने दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े इन आरोपियों ने सरसींवा और भटगांव के रहने वाले दो अलग-अलग परिवार को अपने झांसे में लिया था. पड़ोसी होने के चलते बच्चियों के परिजन आरोपियों की बात में आ गए और रतनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर स्थित ठाकुर पंडित उर्फ कुलेश्वर सिंह राजपूत के ठिकाने पर पहुंचे।

इस दौरान ढोंगी बाबा ने पहले लड़कियों के परिजनों के सामने तंत्र-मंत्र और पूजा का बहाना किया, जिसके बाद अलग से पूजा करने के बहाने दूसरे कमरे में ले जाकर दोनों बच्चियों से बारी-बारी से रेप किया. आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से लड़कियों को इस बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात कहकर धमकाया. इसके बाद ढोंगी बाबा ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़कियों के ऊपर पैसे फैलाकर उस पर कपड़ा ढक दिया और परिजनों को बुलाकर चमत्कारिक रूप से पैसा बरसने की बात कही।

पैसों को देख पीड़ित लड़कियों के परिजन काफी खुश हुए और पैसे लेकर घर लौट आए. जब लड़कियों ने उन्हें अपने साथ दुष्कर्म होने की बात परिजनों को बताई तो वह हैरान रह गए. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मामले की सूचना के बाद एसपी अर्चना झा के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ठाकुर पंडित उर्फ कुलेश्वर सिंह राजपूत और लोगों को झांसे में लेने का काम करने वाली महिला समेत 3 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है. रतनपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH