वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी , शादी में रिश्ता बन रहा था बाधा , सदमे में परिवार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी , शादी में रिश्ता बन रहा था बाधा , सदमे में परिवार
महोबा 15 फरवरी 2024 - महोबा में वेलेंटाइन-डे  के दिन एक 20 वर्षीय युवक और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार के लोग इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे जिसके बाद कपल ने बुधवार को यह कदम उठाया।

दरअसल, चरखारी के कनेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पड़ोस में रहने वाली लड़की सीमा से प्रेम संबंध था। जब परिवार के सदस्यों को उनके अफेयर का पता चला, तो उन्होंने उन्हें डांटा और उनकी शादी की प्लानिंग का विरोध किया। बुधवार को सुरेंद्र खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकला और सल्फास खाया। उसने सीमा को फोन कर इसकी जानकारी दी जिसके बाद लड़की ने भी सल्फास खा लिया।

गांव के लोगों ने सुरेंद्र को दर्द से तड़पते देखा और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। युवक ने उन्हें पूरी घटना बताई। सीमा और सुरेंद्र दोनों के परिजन उन्हें महोबा जिला अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। सीमा इंटरमीडिएट की छात्रा थी और पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। वहीं मृतक सुरेंद्र स्नातक का छात्र था। चरखारी कस्बा स्थित एक दुकान में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था।

चरखारी थाने के इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद ने बताया कि प्रेमी जोड़े की मौत की सूचना मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

IANS

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH