मौका मिलते ही देवर भाभी को बनाता था हवस का शिकार , परेशान होकर महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश , 15-02-2024 1:13:14 AM
Anil Tamboli
मौका मिलते ही देवर भाभी को बनाता था हवस का शिकार , परेशान होकर महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम
इंदौर 14 फरवरी 2024 - पति को जान से मारने की धमकी देकर देवर वर्षों तक भाभी से दुष्कर्म करता रहा। भाभी ने उससे बचने के लिए मकान भी बदल लिया लेकिन दुष्कर्मी वहां भी पहुंच गया और धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। आखिर परेशान होकर महिला ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। बुधवार को विशेष न्यायालय ने दुष्कर्मी को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

18 जून 2021 को एक महिला को स्वजन इंदौर के एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस महिला ने एसिड पी लिया था। जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला के साथ उसका ही देवर दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। वह महिला के पति को जान से मारने की धमकी देकर कई बार संबंध बना चुका था। उसके भय के चलते महिला ने यह बात पति को नहीं बताई और किराए के मकान में रहने चली गई।

आरोपी देवर किराए के मकान में भी आ गया और वहाँ भी जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिससे परेशान होकर महिला ने एसिड पी लिया था। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चालान प्रस्तुत किया।

विशेष न्यायाधीश चारूलता दांगी ने प्रकरण में फैसला सुनाते हुए दुष्कर्मी देवर को धारा 376 , 506 , 306 में दोषी पाते हुए उसे दस वर्ष कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। आरोपी देवर FIR दर्ज होने के बाद से ही जेल में है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत

सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद

सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर

छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल

छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त

छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH